BSF को मिले नए अधिकारों पर विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल?
ABP News Bureau | 14 Oct 2021 10:55 AM (IST)

गृह मंत्रालय ने 11 अक्टूबर 2021 को अधिसूचना जारी कर BSF के तलाशी और गिरफ्तारी की नई सीमाएं तय कर दी हैं. BSF अब बिना मजिस्ट्रेट के आदेश या वारंट के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे राज्यों में 50 किलोमीटर अंदर तक तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती कर सकते हैं. मतलब BSF को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राज्यों में 50 किलोमीटर अंदर तक पुलिस जैसे अधिकार मिल गए हैं.