तमाम कोशिशों के बाद भी Punjab का विवाद क्यों नहीं सुलझा पा रही कांग्रेस?
ABP News Bureau | 20 Jun 2021 11:50 AM (IST)

हाल के कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. पंजाब कांग्रेस में चल रहे इस कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान तमाम कोशिशें कर रही है.इसे लेकर कांग्रेस की एक कमेटी भी बनाई गई थी जिसकी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंप दी गई है.