Breaking: बाड़मेर से लेकर बेंगलुरु तक क्यों चर्चा में हैं रविंद्र भाटी? | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Apr 2024 09:47 AM (IST)
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है. इस सीट पर राजस्थान ही नहीं पूरे देश की नजरे है. बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर रविंद्र सिंह भाटी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है.