जिस गांधी की दुनिया कायल, उस पर कंगना क्यों उठा रहीं सवाल?
ABP News Bureau | 17 Nov 2021 11:45 PM (IST)

जिस दिन कंगना रनौत को पद्मश्री से नवाजा गया, उसके अगले दिन से ही वो भारत की आजादी और आजादी के महानायक गांधी पर बेहद आपत्तिजनक आरोप लगाने लगी हैं. उन्होंने कहा कि आजादी भीख में मिली थी और वो असली आजादी नहीं थी. उन्होंने कल कहा कि गांधी भगत सिंह की फांसी चाहते थे. गांधी सत्ता के भूखे थे. लेकिन सत्ता के गलियारों से कंगना के ऐसे बयानों पर कोई सवाल नहीं उठा.