Ajay Mishra Teni छिप क्यों रहे? है कहां?
ABP News Bureau | 17 Dec 2021 11:14 PM (IST)

बुधवार शाम करीब 7:00 बजे अजय टेनी दिल्ली पहुंचे थे. एयरपोर्ट से वो अपने सरकारी आवास पर नहीं पहुंचे. गुरुवार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर वो पीछे के गेट से गृह मंत्रालय पहुंचे. करीब 10:40 पर उन्होंने मंत्रालय में पहले से ही प्रस्तावित एक बैठक को संबोधित किया. इस बैठक से करीब 50 मिनट बाद 11:30 बजे अपने कमरे में फिर पहुंचे और करीब 12:25 टेनी गृह मंत्रालय के पीछे वाले गेट से निकल गए.. तब से 35 घंटे हो गए, लेकिन उनका कोई पता नहीं है. सवाल है कि मंत्री छिप क्यों रहे हैं? ऐसा भी क्या हो गया कि मंत्री न संसद जा रहे हैं, न मंत्रालय जा रहे हैं न ही अपने घर पर जा रहे हैं... और सबसे बड़ी बात.. वो हैं कहां ?