Afghanistan Crisis : खून बहाने वाले Taliban को मुबारकबाद क्यों ? | Debate
ABP News Bureau | 21 Aug 2021 11:59 AM (IST)

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान का असली चेहरा सामने आ गया है. तालिबान वही है जो बीस साल पहले था. जुल्म और क्रूरता का सबसे बड़ा उदाहरण है तालिबान. लेकिन इसी आतंकी तालिबान के हिमायती हिंदुस्तान में है. तालिबान के समर्थन में बयान दिए जा रहे हैं कुछ लोग. तालिबान की तारीफ की शुरुआत समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने की थी. अब एक कदम आगे बढ़ते हुए उनके बेटे ने तो तालिबान को बधाई दे डाली है.