बढ़ती गर्मी में देश की बत्ती क्यों गुल ? । GHANTI BAJAO
ABP News Bureau | 26 Apr 2022 11:36 PM (IST)
आजकल अपने देश के बड़े हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. अब ऐसे में बिजली का भी संकट हो तो भला सोचिए लोगों का कितना बुरा हाल हो जाएगा. हमारे पास देश भर से सूचना आ रही है कि इन दिनों बिजली की बहुत किल्लत हो रही है. हालात तो ये है कि देश के कई थर्मल पावर में महज चंद दिनों का कोयला बचा है. ऐसे में तमाम तरह की आशंकाएं भी मन में घर कर रही हैं कि अगर वक्त रहते सरकार ने अथवा बिजली विभाग ने कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया तो क्या होगा. हर साल गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण आपूर्ति में बाधा आती है लेकिन इस साल संकट बड़ा नजर आ रहा है. घंटी बजाओं की ये विशेष रिपोर्ट देखकर आप जमीनी हालात समझ जाएंगे.