Imran Khan भारत की तारीफ क्यों की ? भारत की विदेश नीति के मुरीद हुए इमरान
ABP News Bureau | 10 Apr 2022 09:06 PM (IST)

पाकिस्तान को लेकर विदेश नीति में पीएम मोदी ने चुपचाप एक ऐसा बदलाव कर दिया है जिसपर लोगों का ध्यान ही नहीं गया। वो बदलाव है पाकिस्तान की अनदेखी करने का यानी इग्नोर करने का। आपने देखा होगा कि पिछले 3 सालों में मोदी ने भारत समेत दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर पाकिस्तान के बारे में बात करना ही बंद कर दिया है। इस अनदेखी से पाकिस्तान परेशान है। पाकिस्तान में चल रहे मौजूदा राजनीतिक संकट पर भी मोदी कोई बयान नहीं दे रहे है। मोदी के इस कूटनीतिक मास्टरस्ट्रोक से इमरान परेशान हैं और पाकिस्तानी मीडिया में खलबली मची हुई है