Rajasthan Floods : डूब गए जनता को बाढ़ से बचाने के दावे ! क्या फेल हो गई सरकार ? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 26 Jul 2022 11:22 PM (IST)

राजस्थान का बेहद आधुनिक और ऐतिहासिक शहर है जोधपुर. इत्तेफाकन राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ये गृह जनपद भी है लेकिन सरकारी उदासीनता ने जोधपुर को तालाब बना दिया. आपको वो तस्वीरें जरूर देखनी चाहिएं जिसमें जोधपुर पानी-पानी हो गया है. नागरिक सवाल पूछ रहे हैं कि पुराने वादों का क्या हुआ? ऐसी नौबत क्यों आई कि गाड़ियां सड़कों पर बह रही हैं. सवाल ये भी बनता है जब जोधपुर का ये हाल है तो बाकी राज्य को बाढ़ से कैसे बचाएगें गहलोत साहब. ऐसे में उस पूरे सिस्टम को नींद से जगाना जरूरी है जिसके चलते शहर-शहर तबाही आ रही है.