डॉक्टरों की हड़ताल का हल क्यों नहीं निकाल रही है सरकार ? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 23 Dec 2021 10:58 PM (IST)

बात होगी डॉक्टरों की हड़ताल की क्योंकि डॉक्टरों की बढ़ती ही जा रही हड़ताल से अब लोगों की जान पर बन आई है लेकिन सरकार है कि कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही. देश की राजधानी दिल्ली के लगभग दर्जन भर अस्पतालों में मरीज इलाज ना मिलने से मारे मारे फिर रहे हैं.कई तो जानलेवा बीमारी से ग्रसित हैं लेकिन ऑपरेशन तो छोड़िए डॉक्टर मरीजों की नब्ज तक टटोलने को तैयार नहीं.