कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद भी किसानों को PM Modi पर भरोसा क्यों नहीं?
ABP News Bureau | 21 Nov 2021 11:29 PM (IST)

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिया लेकिन फिर भी सिंघु बॉर्डर पर किसान अभी भी मौजूद हैं. कुछ किसानों का कहना है कि जब तक सरकार लिखित में कानून वापसी नहीं करती वो धरने की जगह नहीं छोड़ेंगे वहीं कुछ किसान तीनों कृषि कानूनों के बाद भी कई मांगों को पूरा कराए बिना जाने को तैयार नहीं. ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या कानून वापसी की घोषणा के बावजूद किसानों को मोदी पर भरोसा नहीं क्या?