चुनावी राज्यों में ही हमेशा हिंसा की आग क्यों भड़कती है ?
ABP News Bureau | 11 Apr 2022 08:15 PM (IST)

देश में अभी राजस्थान के करौली में लगी हिंसा की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि रामनवमी के मौके पर फिर से हिंसा की आग भड़क उठी। गुजरात, मध्य प्रदेश राजस्थान, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में रामनवमी के मौके पर जमकर हिंसा हुई है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिरकार चुनावी राज्यों में बार-बार हिंसा की आग क्यों भड़क रही है?