Liquor Scam Case : विपक्ष में जाते ही बेइमान क्यों लगने लग जाते हैं नेता ? | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 02 Nov 2023 02:18 PM (IST)

दिल्ली शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने बुलाया था. ईडी के सवालों का जवाब देने से पहले केजरीवाल ने कहा कि पूछताछ के लिए भेजा गया नोटिस गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर नोटिस भेजा गया है. इसे इसलिए भी भेजा गया, ताकि मैं चार राज्यों में होने वाले चुनाव प्रचार नहीं कर सकूं. नोटिस को तुरंत वापस लिया जाए.