Corona Vaccination : देश एक, वैक्सीन एक... दाम अनेक ! आखिर क्यों ? | Debate
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 07:26 PM (IST)

भारत कोरोना की दूसरी लहर का कहर झेल रहा है. ऐसे में सरकार ने कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को मजबूत करने के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का एलान किया है. 1 मई से देश में टीकाकरण का अभियान शुरू होगा. लेकिन इससे पहले देश में टीके की कीमत पर सियासत गरमा गई है. देश की दोनों स्वदेशी वैक्सीन का दाम अलग-अलग है और विपक्ष का कहना है कि जब देश एक, बीमारी एक तो फिर दाम अनेक क्यों ?.