Hardoi: डब्बे में सांप लेकर अस्पताल क्यों पहुंचा ये शख्स?
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 05:52 PM (IST)

ये भाई साहब डब्बे में सांप लेकर पहुंच गए अस्पताल....वजह जान कर आपके भी होश उठ जाएंगे....दरअसल, हरदोई के जिला अस्पताल में उस समय खलबली मच गई.... जब एक युवक सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंच गया अस्पताल....वहां मौजूद लोगों और तीमारदारों की भीड़ इकट्ठआ हो गई और सभी उससे सांप को पकड़कर लाने का कारण पूछने लगे तो युवक ने बताया कि घर में सांप ने काट लिया.... जिसके बाद उसने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल ले आया....ये सब देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के पसीने छूट गए....खुद ही देखिए कैसे काला नाग फन उठाए डब्बे में बंद है...