BJP ने दिल्ली में क्यों पेश नहीं किया कोई CM फेस? Manoj Tiwari ने दिया जवाब
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 06:06 PM (IST)

दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा नहीं देने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी की हर एक चुनाव में अलग-अलग रणनीति होती है. उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में 2014 में घोषणा नहीं की थी. मनोज तिवारी ने कहा कि 70 विधानसभा में हमारा आंकड़ा 45+ का है. हम सरकार बनाएंगे.