Corona Warriors के साथ नाइंसाफी क्यों? अब तक क्यों नहीं मिली प्रोत्साहन राशि?
ABP News Bureau | 30 Oct 2021 09:38 PM (IST)

भारत ने जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण को मात दी, उसकी सराहना विश्व भर ने की. लेकिन जिन लोगों ने जान की परवाह किए बगैर इसके लिए काम किया, आज वो परेशान हैं. उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिला है. यूपी के कई इलाकों से स्वास्थ्यकर्मियों की शिकायतें आयी हैं.