ED पर Congress क्यों भड़क जाती है ? Sonia Gandhi से पूछताछ के खिलाफ देशभर में Congress का प्रदर्शन
ABP News Bureau | 26 Jul 2022 10:08 PM (IST)

अब रुख करते हैं दिल्ली की ओर। आज दूसरी बार इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट के दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेश हुईं। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल के खिलाफ गड़बडझाले को लेकर मामला चल रहा है। सोनिया गांधी से ईडी ने आज छह घंटे तक पूछताछ की। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति तक अपनी गुहार पहुंचाने जा रहे थे लेकिन इसकी इजाजत नहीं मिली तो बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। अब सवाल यही है कि आरोपों का जवाब अपनी सफाई होनी चाहिए या सडक पर संग्राम। देखिए हमारी खास रिपोर्ट।