जानिए- आखिर क्यों केजरीवाल सरकार की राशन डिलीवरी योजना पर केंद्र ने रोक लगाई?
ABP News Bureau | 06 Jun 2021 12:43 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ‘घर-घर राशन’ योजना को रोकने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, 'दिल्ली में अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने का काम शुरू होने वाला था, लेकिन अचानक केंद्र ने हमें रोक दिया. ये कहकर उन्होंने योजना खारिज कर दी कि हमने केंद्र से मंजूरी नहीं ली, लेकिन ये गलत है. हमने केंद्र से पांच बार मंजूरी मांगी है.'