Modi के आगे आखिर क्यों टिक नहीं पाते Rahul Gandhi । National Herald Case
ABP News Bureau | 05 Aug 2022 09:44 PM (IST)

कांग्रेस की एक फितरत है कि एक मुद्दे पर घिरती है तो दूसरा मुद्दा, दूसरा दांव उछाल देती है।1975 में जब जेपी आंदोलन तेज हुआ। इंदिरा गांधी की रायबरेली से जीत को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध बता दिया तो इंदिरा सरकार ने इमरजेंसी लगा दी। लेकिन अगला चुनाव कांग्रेस हार गई।
1985 में जब शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटकर कांग्रेस फंस गई। मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगा तो हिंदुओं को रिझाने के लिए राजीव गांधी सरकार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद के विवादित स्थल का ताला खुलवा दिया। इतना ही नहीं 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की इजाजत भी दे दी। लेकिन अगला चुनाव कांग्रेस हार गई