Ayodhya के संत Asaduddin Owaisi से नाराज हो गए हैं, जानिए क्या है पूरा मामला | Hindi News
ABP News Bureau | 07 Sep 2021 11:10 AM (IST)

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज यूपी में जबरदस्त हलचल है । सियासत के दो बड़े दिग्गज आज यूपी में अपने चुनाव अभियान को और तेज करने वाले हैं। AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी आज अयोध्या के रुदौली में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे लेकिन इनके दौरे से पहले ही MIM के पोस्टर में अयोध्या को फैजाबाद लिखने पर विवाद हो गया है। अयोध्या के संत ओवैसी से नाराज हो गए हैं.