Mumbai : जानें क्यों आंगनवाड़ी सेविकाओं ने शुरू किया मोबाइल वापसी आंदोलन ?
ABP News Bureau | 26 Aug 2021 06:35 PM (IST)

महाराष्ट्र में आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा मोबाइल वापसी आंदोलन किया जा रहा है. आज मुंबई के चेंबुर् में महिला व बालविकास विभाग के सामने आंगनवाड़ी कर्मचारि संघटन की सेविकाओं ने आंदोलन किया. 2018 में पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं को Panasonic के फोन दिये गए थे ताकि पाए गए डाटा को पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज कर सके और हाई टेक सुविधा सेविकाओं को प्रदान हो लेकिन सरकार द्वारा दिये गए फोन खराब क्वालिटी के होने के वजह से जल्द खराब हो गए और उसकी मरम्मत में सेविकाओं का पैसा खर्च होने लगा