UP में किसे मिलेगी सत्ता? SP-BSP, BJP या कांग्रेस, किसे जिताना चाहती है जनता ? : ABP C-Voter Survey
ABP News Bureau | 07 Dec 2021 08:17 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अगले साल की शुरुआत में प्रदेश में विधानसभा के चनाव होने हैं, जिसके मद्देनज़र सत्तारूढ़ बीजेपी समेत तमाम पार्टियां ज़ोर शोर से चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं. समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस और बीएसपी तक, सभी अपने जीत के दावे कर रही हैं. इसके अलावा बीजेपी भी दोबारा वापसी का दम भर रही है. ऐसे में जनता के दिल में क्या है और किस पार्टी को सत्ता से नवाज़ने की सोच रही है? ये सवाल अहम हो जाते हैं.