2024 के चुनाव में MODI को असली चुनौती कौन देगा? RAHUL या NITISH? SUSHIL MODI ने दिया धमाकेदार जवाब
ABP News Bureau | 13 Aug 2022 08:32 PM (IST)

क्या बीजेपी ने जनगणना, अग्निवीर योजना समेत कई मुद्दों को लेकर जेडीयू को असहज बनाया. इस पर सुशील मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि पार्टी ने पूरा प्रयास किया था माहौल खराब ना हो, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई और गठबंधन टूट गया. सुशील मोदी ने कहा कि मैं भी अगर पटना में रहता तो भी कुछ नहीं बदलता क्योंकि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को मैं भी नहीं समझता हूं. अच्छा हुआ कि मैं इस दलदल से निकलकर राज्यसभा पहुंच गया.