नागरिकता का सवाल, मचा है बवाल! हिंसा पर कौन देगा जवाब? | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 08:34 PM (IST)

नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर शुक्रवार को कई जिलों में बवाल हो गया है. पुलिस की तमाम सक्रियता के बावजूद फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गोरखपुर में भीड़ ने माहौल खराब किया. लखनऊ में माहौल फिलहाल शांत है. पुलिस, प्रशासन यहां पर अलर्ट है. पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने अधिकारियों के साथ पैदल गश्त किया. यहां पर पुलिस आरएएफ और पीएसी को हर स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में तैनात किया गया है.