जानिये कौन थे Danish Siddiqui जिनकी Afghanistan में Taliban के हमले में हुई मौत
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 08:59 PM (IST)

अफगानिस्तान में मारे गए फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के शव को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यह जानकारी रविवार को एक बयान जारी कर दी गई. जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एक बयान में कहा, ‘‘जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति ने फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के परिवार की उनके शव को विश्वविद्यालय के कब्रिस्तान में दफनाने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. यह कब्रिस्तान विशेष तौर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी और नाबालिग बच्चों के लिए बनाया गया है.’’