Power Crisis : बिजली संकट में रिकॉर्डतोड़ गर्मी से कौन बचाएगा? | Weather
ABP News Bureau | 02 May 2022 12:58 AM (IST)

पिछले कुछ दिनों से पूरे देश मे भीषण गर्मी के बीच लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं. इस बिजली किल्लत की वजह से देश में कोयले की कमी. एक तो भीषण गर्मी ऊपर से देश के कई राज्यों में घंटों हो रही बिजली कटौती से और भी बुरा हाल है. इस समय पूरे देश में बिजली की मांग रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर हैं. वहीं केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच भी बिजली को लेकर नोकझोंक जारी है.