Mohali में Rpgl जैसे हथियारों के हमले ने सुरक्षा का बदला गणित। Mohali Blast:
ABP News Bureau | 10 May 2022 05:58 PM (IST)

पंजाब के मोहाली में पुलिस के दफ़्तर पर हुए रॉकेट हमले ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है. ख़ासतौर पर प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर जैसे हथियार के इस्तेमाल ने जहां एक तरफ सुरक्षा की चिंताएँ बढ़ गई हैं वहीं इस घटना से जुड़े कई सवालों का ताना-बाना उलझा हुआ है. वारदात के क़रीब 24 घंटे बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि आख़िर इसे अंजाम किसने और कैसे दिया?