जनता के पैसे की ऐसी बर्बादी का जिम्मेदार कौन ? | Masterstroke
ABP News Bureau | 03 Aug 2021 10:12 PM (IST)

पेगासस, तीन नए कृषि कानून और महंगाई के मुद्दे पर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है. आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही. हालांकि हंगामे के बीच दोनों ही सदनों में एक-एक विधेयक को मंजूरी मिली. विपक्ष ने अपने तेवर और कड़े करने का फैसला किया है.