रामनवमी पर भाईचारा तार-तार इसका कौन जिम्मेदार ?
ABP News Bureau | 11 Apr 2022 06:12 PM (IST)

रामनवमी के मौके पर देश में कई जगह शोभायात्रा निकालने पर कुछ उपद्रवियों ने माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की. जिसके चलते कई जगहों पर हिंसा भड़क गई . इस हिंसा पर राजनीतिक पार्टियां भी एक दूसरे पर हमलावर है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के बयान कट्टरवादी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि हिंदुत्व की भीड़ ने पुलिस के आशीर्वाद से हिंसा भड़काई. ये सब मुसलमानों के खिलाफ जानबूझकर किया जा रहा है.