सांस पर संकट का जिम्मेदार कौन? देश में Oxygen का आपातकाल !
ABP News Bureau | 24 Apr 2021 07:30 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के 4 बड़े अस्पतालों ने आज एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.. गंगाराम अस्पताल.. बत्रा हॉस्पिटल, जयपुर गोल्डन अस्पताल, मेट्रो अस्पताल की याचिका पर सुनवाई हुई और फिर केंद्र और केजरीवाल सरकार की खिंचाई हुई.. लेकिन आज ही दिल्ली के गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया.. जबकि कोर्ट में सरकार ये दलील भी दे रही है.. कि ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है.