देश में किसने पैदा की ऑक्सीजन की 'इमरजेंसी' ?
ABP News Bureau | 23 Apr 2021 11:12 PM (IST)

जब अस्पतालों को ऑक्सीजन के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाना पड़े, जब आम आदमी को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन प्लांट के बाहर लाइन लगानी पड़े तो ये कहना गलत नहीं कि देश में ऑक्सीजन का आपातकाल है. पिछले 15 दिनों में कोरोना के बढ़ते मरीजों के साथ सामने आयी ऑक्सीजन की भारी किल्लत ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कोरोना से निपटने की हमारी तैयारियों में कहां कहां चूक हुई...आखिर क्यों पिछले साल के हालात देखने के बाद भी सरकारों ने मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन और उसके परिवहन की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया?