CAA के खिलाफ हिंसा को कौन दे रहा है हवा? News@7
ABP News Bureau | 16 Dec 2019 08:55 PM (IST)

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की गतिविधि व नए नागरिकता कानून (सीएए) के राज्य में क्रियान्वयन को अनुमति नहीं देने को लेकर लोगों को संकल्प दिलाया.उन्होंने विवादित कानून व एनआरसी के खिलाफ एक बड़ी विरोध रैली का नेतृत्व किया.शहर के मध्य में इंदिरा गांधी सरनी मार्ग पर बी.आर.आंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाने के बाद संकल्प लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि किसी को बंगाल नहीं छोड़ना होगा और सभी धर्मो के लोगों के बीच शांति व सौहार्द्र बनाने का उन्होंने आह्वान किया.