चुनाव में हिंदू-मुसलमान कौन कर रहा है ? यूपी में वायरल वीडियो से माहौल गर्माया
ABP News Bureau | 27 Jan 2022 09:03 PM (IST)

अब बात यूपी के चुनाव में उठे उस विवाद की जिसके बाद ये पूछा जा रहा है कि चुनाव में हिंदू मुसलमान कौन कर रहा है । पश्चिमी यूपी के मेरठ और शामली के दो वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से माहौल गर्माया हुआ है । मेरठ में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बैठक में सरकार बनने के बाद बदले की बात कहते देखे जा रहे हैैं तो शामली में समाजवादी पार्टी के विधायक का समर्थक भूसा भर देने की बात कहकर धमका रहा है । बीजेपी को इन वायरल वीडियो ने विरोधियों पर हमले का मौका दे दिया है ।