चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Rakesh Tikait के 'संकटमोचक' बनने के पीछे कौन ? | Raj Ki Baat
ABP News Bureau | 10 Oct 2021 08:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर से पूरे देश ने जिस तरह के दृश्य देखे हैं उनको जल्दी भूल पाना मुश्किल होगा. बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही विपक्ष के निशाने पर हैं. बीजेपी रक्षात्मक होने की बजाय आक्रामक है और कह रही है कि अराजकता किसानों के नाम पर बैठे लोगों ने की. इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच में एक सबसे बड़ा राज बना हुआ है कि आखिर केंद्र सरकार के लिए किसान आंदोलन में मुसीबत का सबब बने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कैसे इस मुद्दे पर यूपी सरकार या प्रशासन के संकट मोचक बन गए.