Kanpur का कसूरवार कौन ? क्यों बिगड़ी कानपुर की शांति ?
ABP News Bureau | 04 Jun 2022 07:18 PM (IST)

कल कानपुर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रहते हुए जिस तरीके से हिंसा भड़की वो कोई संयोग नहीं हो सकता है। जैसे जैसे हिंसा की तस्वीरें सामने आ रही हैं...साजिश की परतें खुलने लगी हैं...ठेले पर ईंट-पत्थर लाकर पत्थरबाजी की गई, देसी बम का इस्तेमाल किया गया, फायरिंग हुई, ये सब बिना प्लानिंग के नहीं हो सकती, इस मामले में अब तक 24 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि शांत यूपी की सदभावना क्यों बिगाड़ी गई, कौन है कानपुर हिंसा का कसूरवार