किसने दिए हथियार, किसका आदमी अंसार ? सुनिए AAP और BJP प्रवक्ताओं के बीच बहस
ABP News Bureau | 19 Apr 2022 09:45 PM (IST)

हनुमान जी बल बुद्धि विद्या के देवता हैं लेकिन उनकी जयंती पर निकली शोभा यात्रा में बल, बुद्धि और विद्या तीनों नहीं दिखी। दिखा तो उन्माद। दिखी तो हिंसा। दिखा तो खूनखराबा और नफरत का उभार। इन सबके बीच स्थानीय युवक अंसार, शोभा यात्रा पर पिस्तौल चलाने वाला सोनू चिकना समेत 24 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि वीएचपी का नेता प्रेम शर्मा तक पुलिस अब भी पहुंच नहीं पाई है। ये जरूर है कि नेताओं में ब्लेम गेम शुरु हो चुका है लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब कोई नहीं दे रहा है।