दुनिया के 117 देशों में फैला COVID-19, महामारी घोषित
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 02:02 PM (IST)

कोरोना वायरस इन दिनों पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. हर देश अपने अपने स्तर पर इससे निपटने के लिए कदम भी उठा रहा है. ऐसे ही भारत भी कोरोना के खिलाफ कई तरह की सावधानियां बरत रहा है. इसी के चलते हरियाणा में COVID-19 यानि कि कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है. ऐसा फैसला लेने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है.