PM Modi Lok Sabha Speech: बालक बुद्धि को कौन समझाए, मोदी का राहुल तगड़ा 'अटैक' | Rahul Gandhi
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 02 Jul 2024 07:40 PM (IST)

पीएम मोदी ने (2, जुलाई) को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने ये जनादेश दिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना जैसे ही शुरू किया वैसे ही विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बाद भी उन्हें घोर पराजय का सामना करना पड़ा.