WHO ने कोरोना के भारतीय वेरिएंट को बताया बेहद खतरनाक
ABP News Bureau | 11 May 2021 10:12 AM (IST)

भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा परेशान है. लेकिन भारत में तबाही मचा रहा कोविड का ये नया वेरिएंट अब पूरी दुनिया के लिए परेशानी की वजह बन सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को कहा है कि कोरोना का भारतीय वेरिएंट काफी ज्यादा संक्रामक है और ये पूरी दुनिया के लिए चिंता और सरोकार का विषय है.