Salman Khan को किसने कहा राक्षस ? 'दबंग' खान को किसने कहा खूंखार ?
ABP News Bureau | 27 Aug 2021 04:44 PM (IST)

सलमान खान बॉलीवुड के 'दबंग' खान हैं. उन्हें इंडस्ट्री में 33 साल हो गए हैं. इस मौके पर सलमान के फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड भी चलाया. लेकिन सलमान को लेकर एक और ट्रेंड चला. जिसका हैशटैग था बॉयकॉट सलमान खान और ये ट्रेंड चलाया सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने. इस दौरान सलमान को काफी बुरा भला कहा गया.