Rcp Singh ने कहां-कहां खरीदी संपत्तियां देखिए पूरी डिटेल । Rcp Singh Property Case
ABP News Bureau | 06 Aug 2022 05:56 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) को जनता दल (यूनाइटेड) ने बड़ा आरोप लगाया है. जेडीयू (JDU) ने आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने और अपने परिवार के नाम करने का आरोप लगाया है. जिसे लेकर अब बिहार (Bihar) की राजनीति में घमासान मच गया है. विवाद बढ़ता देख बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनपर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है.