कश्मीर में बैठे आतंक के आकाओं का खात्मा कब ?
ABP News Bureau | 13 May 2022 07:37 PM (IST)

मातृभूमि में आज बात कश्मीर की जहां बडगाम में आतंकियों ने कश्मीर पंडित राहुल भट्ट को गोलियों से भून डाला, घाटी में कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग ने 90 के दशक के जख्मों को फिर ताजा कर दिया, कश्मीरी पंडित घाटी में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल खुद जम्मू में राहुल भट्ट के घर गए और भरोसा दिया कि आतंकी और उनके समर्थकों को राहुल भट्ट की हत्या की कीमत चुकानी होगी