रेलवे को सुरक्षा कवच कब मिलेगा ?
ABP News Bureau | 04 Jun 2023 01:12 PM (IST)
ओडिशा के बालासोर में हुए बड़े ट्रेन हादसे ने अब तक 207 लोगों की जिंदगी छीन ली है और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस हादसे की सूचना मिलने के बाद हर कोई स्तब्ध है कि आखिर एक ही जगह पर तीन ट्रेनें कैसे हादसे की शिकार हो गई. हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया गया है और मुआवजे का ऐलान भी किया जा चुका है.