नोएडा के गुंडे की गिरफ्तारी कब ? | Noida Omaxe Society Case Update | ABPLIVE
ABP News Bureau | 08 Aug 2022 04:01 PM (IST)

आज नोएडा की ओएमएक्स सोसायटी स्थित श्रीकांत त्यागी के अवैध बताए जा रहे आवास को बुल्डोजर कार्रवाई कर गिराया गया. श्रीकांत त्यागी चार दिन से फरार चल रहा है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में उसकी लोकेशन पाए जाने की बात सामने आई है. गौतमबुद्धनगर पुलिस ने उसके सिर पर 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है. उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है.