JNU शांत हुआ तो जामिया सुलगाई गई...संगठित साजिश तो नहीं ? Master Stroke
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 10:33 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन में अब कश्मीर भी शामिल हो चुका है. जिस जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में दो दिन पहले कश्मीर की आजादी का नारा लगा था, वहां आज JNU की छात्रसंघ की अध्यक्ष पहुंचीं. और सीधे ये अपील की कि कश्मीर को भूलना नहीं है. इसीलिए ये सवाल उठता है कि क्या जानबूझकर इन विश्वविद्यालयों को सुलगाया जा रहा है ? और नागरिकता कानून में कश्मीर के मुद्दे को शामिल करना क्या गलत संकेत देता है?