जब ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए रसोईया बन गए कैप्टन अमरिंदर !
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 08:32 AM (IST)

पंजाब में भले ही कांग्रेस खेमे में अदावत की सियासी खिचड़ी पक रही हो लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह कुकिंग में मशगूल हैं, कुकिंग के साथ साथ खाना भी खुद ही परोस रहे हैं. मौका था ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के स्वागत का... और उस वादे को पूरा करने का जो पिछले महीने कैप्टन अमरिंदर ने खुद किया था,