देश के दो बड़े डॉक्टरों से जानिए- Black Fungus कब होता है खतरनाक और इससे कैसे बचें?
ABP News Bureau | 22 May 2021 11:19 AM (IST)

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) के लगातार आ रहे मामलों ने ने चिंता बढ़ा दी है. कई राज्यों में इसकी वजह से लोगों की मौत हुई है. ऐसे में कई राज्यों ने इसे महामारी भी घोषित कर दिया है. ब्लैक फंगस एक फंगल बीमारी है जो दांत, आंख, नाक, मुंह के जरिए दिमाग तक फैल सकती है. यह संक्रमण ज्यादातर उन्हीं मरीजों में देखने को मिला है जिन्हें कोरोना के इलाज के दौरान लंबे समय तक स्टेरॉयड दी गयी या वो ऑक्सीजन के सपोर्ट पर रहे. साथ ही डायबिटीज व अन्य बीमारियों से पीड़ित कोरोना के मरीजों को ब्लैक फंगस होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है.