Mehul Choksi को भारत लाने में कहां फंस रहा है पेंच, देखिये यह रिपोर्ट
ABP News Bureau | 30 May 2021 09:22 PM (IST)

मेहुल चोकसी पिछले करीब 5 दिनों से डोमिनिका की जेल में बंद है. आज खबर आई कि मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए एक भारतीय जेट डोमिनिका पहुंच गया है. एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने अपने देश में एक रेडियो शो में इस बारे में बताया. हालांकि भारतीय प्राधिकारों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.