Punjab में Congress का क्या होगा? तीन नियुक्तियों से नाराज हैं Siddhu? पार्टी आलाकमान पर भी सवाल!
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 11:35 AM (IST)

पंजाब में राजनीतिक उथल पुथल के बीच कांग्रेस पाप्टी पूरी तरह बंटी नजर आ रही है. कांग्रेस नेता जमकर एक दूसरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बयान को कैप्टन को घेरा है. दीक्षित ने कहा, ''मुझे लगता है उनको नाराज नहीं होना चाहिए, उनको पद विधायकों की नाराजगी की वजह से छोड़ना पड़ा है. आप बार बार बयान दे रहे थे, जैसे ही आपका पद गया आप उन पर सवाल कर रहे है, ये सही नहीं है. मुझे नहीं लगता अमरिंदर सिंह के बयान पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मुझे नहीं लगता उनको इस तरह के बयान देने चाहिए.'